चुनाव में चाहिए आपका साथ, आश्रीवाद लेने आया हूँ , शायद यह मेरी अंतिम लड़ाई हो

yuva haryana : हरियाणा में अक्सर कांग्रेस भाजपा पर निशाना साधते रहती है। ऐसे में देश और प्रदेश में चुनावी बिगुल भी बज चुका है। शुक्रवार को रोहतक जिले में पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान के तहत 3 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसमें उन्होंने पहले दिन पांच गांवों के साथ जनसंपर्क किया। उनकी समस्या सुनी साथ ही उनको कई चीजें बताइए। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से अपील भी की है, कि वे लोग जैसे अब तक उनका साथ देते आए हैं। इसी तरीके से आगे भी उनका साथ देते रहें।
इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार आर या पार की लड़ाई होगी। तो जिस तरीके से वह अब तक उनका साथ देते आए हैं उसी तरीके से आगे भी दें। हर बार उनको जिस तरह आशीर्वाद मिलता आया है। इसी तरीके से अबकी बार भी मिले। उन्होंने कांग्रेस की सरकार आने पर लोगों की समस्याएं खत्म कराने की बात भी कही।
जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा दौरे के दौरान गांव घिलौढ कला में पहुंचे तो एक महिला ने उनसे सवाल कर दिया। सवाल में महिला ने निशाना साधते हुए कहा कि वे लगातार अब तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा को वोट देती आई हैं, लेकिन आज तक भी उनके बेटे की नौकरी नहीं लगी। इतना ही नहीं बल्कि उनके बेटे का किसी लिस्ट में भी नाम नहीं है। तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा हक्के बक्के रह गए। इधर, हुड्डा ने कहा कि सरकार से हर वर्ग दुखी है। बेरोजगारी भ्रष्टाचार महंगाई चरम पर है। इन मुद्दों को लेकर को जनता के बीच जाएंगे।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वे अपने हल्के में लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। चुनाव को 1 साल महज बच गया है। इस बार आर-पार की लड़ाई होगी। प्रदेश में साढ़े आठ साल से जेजेपी और बीजेपी की सरकार है। यह गठबंधन की सरकार हर मुद्दे पर फेल है। हरियाणा में बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है।