HSSC TGT Admit Card 2023: HSSC ने जारी किए TGT भर्ती के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

HSSC TGT Admit Card 2023 OUT: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के विभिन्न TGT पदों के लिए लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है।
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट- hssc.gov.in से हरियाणा एसएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विभिन्न टीजीटी पदों के लिए लिखित परीक्षा 13 और 14 मई 2023 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा निम्नलिखित पारियों में आयोजित की जाएगी- 13 मई, 2023 को दोपहर 3:15 बजे से शाम 5:00 बजे तक;
जबकि 14 मई, 2023 को सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक और दोपहर 3:15 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
अगर किसी उम्मीदवार को परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह ईमेल: Secretary.hssc-hry@gov.in पर लिख सकता है या हेल्पलाइन नंबर 0172-2566597 पर कॉल कर सकता है।
HSSC TGT Admit Card 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
1- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- hssc.gov.in पर जाएं।
2- होम पेज पर, 'लॉग इन' बटन पर क्लिक करें।
3- लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
4- एचएसएससी टीजीटी एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का एक प्रिंट आउट ले लें।