History of 05 july 2023: आज का इतिहास, जानिए आज के दिन हुई प्रमुख घटनाएं

History of 05 july 2023: हमारा इतिहास इतना बड़ा है कि इसे याद रख पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है। वैसे भी देश-दुनिया में हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं।
कभी- कभी इन्हीं घटनाओं के आधार पर भविष्य के फैसले भी लिए जाते हैं। इसके अलावा आने वाली पीढ़ी को इन घटनाओं के बारे में जानना भी जरूरी होता है।
आइये आज के दिन हुई प्रमुख घटनाओं पर एक नज़र डालते हैं-
5 जुलाई को घटी थी ये घटनाएं
1658 : मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया.
1811 : वेनेजुएला के सात प्रांतों ने स्पेन के शासन से स्वतंत्रता की घोषणा की.
1922 : नीदरलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए.
1935 : फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने अमेरिका के नेशनल लेबर रिलेशंस कानून पर हस्ताक्षर किए.
1947 : भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 को ब्रिटेश संसद में पेश किया गया. इसे 18 जुलाई को ब्रिटिश राजशाही की मंजूरी मिली.
1950 : नये कानून के तहत सभी यहूदियों को इस्राइल में रहने की अनुमति दी गयी.
03 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता राजकुमार का निधन
Also Read
03 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता राजकुमार का निधन
1954 : बीबीसी ने अपने पहले टीवी समाचार बुलेटिन का प्रसारण किया.
1959 : इंडोनेशिया में संविधान बहाल किया गया.
1960 : मंगोलिया ने संविधान अपनाया.
1962 : अल्जीरिया 132 साल के फ्रांसीसी शासन से आजाद हुआ.
1968 : भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची.
1977 : जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने तख्ता पलट कर देश के शासन पर कब्जा किया.
1994 : जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की स्थापना की. 1
998 : टैंक भेदी प्रक्षेपास्त्र ‘नाग' का परीक्षण.
1998 : महाबलीपुरम में डाल्फिन सिटी का उद्घाटन.
2013 : इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद पर हुए बम हमले में 15 लोगों की मौत.