हरियाणा में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल, जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान

 

हरियाणा में लगातार हो रही बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग द्वारा आज भी 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इन जिलों में उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल जिले शामिल हैं।

बाढ़ ग्रस्त इलाकों में तेजी से जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। शहर के साथ ही गांव में आई फ्लू संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अब तक राज्य में 4700 लोग इस संक्रमण की चपेट में हैं।

इतने लोगों की हो चुकी मौत 
हरियाणा में बाढ़ग्रस्त इलाकों में 40 हजार से ज्यादा लोग बीमार हैं। इन बीमारियों से अब तक 22 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

24 घंटे में हो चुकी इतनी बारिश
हरियाणा में 24 घ्रंटे में 15.1 मिलीमीटर बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश सोनीपत जिले में रिकॉर्ड की गई। यहां 97.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा गुरुग्राम में 97, नूंह में 87 और कुरुक्षेत्र में 71 मिलीमीटर बारिश हुई। 

राज्य में 1 जून से 29 जुलाई तक 310.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 59% अधिक है। कहा जाए तो राज्य में मानसून का 67% कोटा अब तक की बारिश से पूरा हो चुका है।