हरियाणा में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, सबसे गर्म रहा सिरसा, 34 डिग्री के पार पहुंचा पारा

हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस माह में यहां गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। वहीं सिरसा में गर्म मौसम दर्ज किया गया है। यहां का पारा 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। 40 से 50 किमी की स्पीड चलने वाली हवाएं लोगों को जरूर गर्मी से राहत देंगी।
हरियाणा के कुछ जिले ऐसे हैं जिनका अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया है। इनमें हिसार (32.8), महेंद्रगढ़ (33.8), भिवानी (32.0), अंबाला (31.0), फरीदाबाद (33.2), फतेहाबाद (30.7), गुरुग्राम (31.3), बालसमंद (34.2), झज्जर (31.0), जींद (32.0) मेवात (32.5) और रेवाड़ी शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बार-बार मौसम में परिवर्तन आ रहा है। जिसकी वजह से सुबह जहां हल्की ठंड हो रही है तो वहीं दोपहर में पसीने वाली गर्मी सता रही है। मौसम विभाग ने आने वाले 2-3 दिनों में तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है। हालांकि कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने का अनुमान है, लेकिन बारिश की बहुत कम संभावना बनी हुई है।