Yuva Haryana

Haryana Student Fight: हरियाणा में कॉलेज से बाहर जमकर बवाल, छात्रों की मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी, जानें कहां का है मामला

 

 

Haryana student fight: हरियाणा के हिसार में  दो छात्रों को डीएन कॉलेज से बाहर बुलाकर तेजदार हथियार से मारपीट की। युवकों के कमर व कंधे पर तेजधार हथियार से वार किए गए। 

इसके साथ ही हमलावर सोने की चेन भी छीनकर ले गए। छात्रों को दोस्तों ने सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

साढ़े 12 बजे आया था आकाश का फ़ोन 

छात्र अजय निवासी तलवंडी राणा ने बताया कि वह बीए पार्ट वन में DN कॉलेज हिसार में पढ़ता है। उसके पिता बिजली सदन में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। 15 मार्च करीब साढ़े 12 बजे मोबाइल पर युवक आकाश का फोन आया। उसने कहा कि DN कॉलेज के बाहर आओ आपसे बात करनी है। उस समय वह DN कॉलेज के अंदर मौजूद था और साथ में दोस्त साहिल निवासी भिवानी था।

दोस्त से भी की मारपीट 

दोनों DN कॉलेज के आगे बंसल की दुकान पर पहुंचे तो पीयूष नाम का लड़का व आकाश व उनके साथ 8 से 10 लड़के मौजूद थे। आकाश ने आते ही धक्का मारा और पीयूष ने थप्पड़ मारा। जिससे वह गिर गया। इस पर दोस्त साहिल छुड़वाने के लिए आया तो आकाश व पीयूष ने उसे भी लात घूंसे मार कर नीचे गिरा दिया।

अगली बार मार देंगे जान से 

युवक ने कहा कि आरोपियों ने हमारे साथ मार पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान दोनों पर कमर और कंधे के पास तेजधार हथियार से वार कर दिए। जिससे खून निकलने लग गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्‌ठे हो गए। इस पर आरोपी भागने लगे और कहने लगे कि आज तो तुम बच गए, अगली मार मिलोगे तो जान से मार देंगे।

2 तोले की चेन छीनकर ले गए आरोपी 

आरोपी उसके गले से दो तोले की सोने की चेन ले गए। दोस्तों ने दोनों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।