Haryana News : हरियाणा में सूटकेस में मिला महिला का शव, मुंह पर लगी थी टेप, रस्सी से बंधे हाथ-पैर और...

Haryana News : हरियाणा के पानीपत में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा। हरियाणा में जयपुर हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज बाइपास पर एक बंद सूटकेस मिला। इस सूटकेस में महिला की डेडबॉडी मिली। महिला के मुंह पर टेप लगा हुआ था। इसके साथ ही महिला के हाथ रस्सी से बंधे हैं। सूटकेस को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम घटना स्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है। महिला की उम्र करीब 50 साल लग रही है। मोके पर मौजूद लोगों से महिला की करवाई गई लेकिन किसी ने उनको नहीं पहचाना।
इसके बाद मौके पर एम्बुलेंस को बुलाया गया। शव को मौके से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम में महिला के मौत के असल कारणों एवं हत्या करने के तरीकों का खुलासा होगा।