Haryana News Bus Stand: हरियाणा में शुरू होगा नया बस अड्डा, अब 8 राज्यों की बसें शहर से नहीं गुजरेंगी

 

Haryana News Bus Stand: हरियाणा के इस जिले के लोगों का 13 साल का लंबा इंतजार अब खत्म होने को है। 

दरअसल पानीपत के सिवाह में नया बस अड्‌डा डेढ़ महीने के अंदर शुरू हो रहा है। 

अब बस अड्‌डे के सामने फ्लाईओवर का काम एक सप्ताह में पूरा होने जा रहा है। 

सिवाह वाली गली बंद करके बस के लिए प्रवेश गेट खोला जाएगा। 

बस अड्‌डा शुरू होने से शहर में पुल के नीचे से गुजरने वाली 958 बसें फ्लाईओवर से जाएगी, जिससे शहर में जीटी रोड पर जाम कम लगेगा।

अभी गोहाना मोड़ से लघु सचिवालय जाने में आमतौर पर कम से कम 12 मिनट का समय लगा है। 

एक बार बसें पुल के ऊपर से जाने लगी तो यह समय घटकर 4 मिनट रह जाएगा। जिससे शहरवासियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। 

साल 2010 में तत्कालीन परिवहन मंत्री बलबीर पाल शाह के कार्यकाल में ही बस अड्‌डा को शहर से बाहर सेक्टर-13/17 में शिफ्ट करने की प्लानिंग शुरू हुई थी। जो, साल 2015 में सिवाह में कर दी गई।

अक्टूबर, 2018 से बस अड्‌डा का निर्माण शुरू हुआ तो जो 21 महीने में पूरा होना था। बस अड्‌डा का निर्माण तो पूरा हो गया, लेकिन बसों के डिपो में प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए पुल नहीं बना। 

अब पुल का काम पूरा हो रहा है। इस तरह से 3 साल की देरी के बाद अब बस अड्‌डा शुरू होने जा रहा है। 

रोडवेज की बसों से पानीपत से 60 हजार के करीब यात्री रोजाना सफर करते हैं। 24 घंटे में पंजाब की 140, हिमाचल प्रदेश की 110, जम्मू एंड कश्मीर की 90, उत्तराखंड की 65, उत्तर प्रदेश की 40, चंडीगढ़ की 35 बसें आती है।
वहीं राजस्थान और हरियाणा के यमुना नगर, भिवानी, रोहतक, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, झज्जर, सोनीपत, रेवाड़ी, हिसार आदि जिलों से करीब 800 बसें पानीपत शहर से गुजरती हैं। 

शहर से बाहर बस अड्‌डा शुरू होने पर यह बसें अब शहर में प्रवेश नहीं करेंगी।