Haryana News: कुरुक्षेत्र में भाखड़ा नहर में डूबे 2 युवक, पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर मौजूद, पढें पूरी खबर

 


 
Haryana News: मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है।इसलिए गर्मी के चलते लोग नहरों पर नहाने जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र भाखड़ा नहर में पांच लड़के नहाने के लिए नहर पर गए थे और नहाने के दौरान दो लड़के तेज बहाव में बह गए।

मौके पर पहुंचे गोताखोर

सूचना मिलते ही पुलिस व गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। सर्च अभियान के दौरान उन लड़कों का कोई भी सुराग नहीं मिला। फिलहाल अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान को रोक दिया गया है।

थाना प्रभारी ने दी मामले की जानकारी 

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि भाखड़ा नहर में दो लड़के नहाने के दौरान डूब गए हैं जिसको लेकर ढाई घंटे तक सर्च अभियान जारी रहा, मगर दोनों का कोई भी सुराग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अंधेरा होने के चलते अब सर्च अभियान को रोक दिया गया है सुबह फिर पुलिस व गोताखोर की टीम मिलकर सर्च अभियान शुरू किया गया है।