हरियाणा सरकार का आदेश, अब राजस्थान से शादी करके हरियाणा आई महिलाओं के नहीं बनेंगे पिछड़े वर्ग के सर्टिफिकेट, जानिए क्या होंगे नुक्सान

Haryana News: हरियाणा सरकार ने जोर का झटका धीरे से दिया है। अब राजस्थान से शादी करके हरियाणा आने वाली महिलाओं का पिछड़े वर्ग, यानी BC A और BC B सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा और न उनको BC A और BC B का आरक्षण मिलेगा। इस बारे में नारनौल की एडीसी मैडम वैशाली सिंह ने बताया की चंडीगढ़ के अधिकारियों के निर्देश के अनुसार राजस्थान से शादी करके हरियाणा में आने वाली जो महिला 15 साल यहां स्थाई निवास करेगी उसके बाद ही उसके BC के प्रमाण पत्र जारी हो सकेंगे। उन्होंने बताया की हरियाणा सरकार ने ऐसे निर्णय चुपचाप ले लिए गए हैं । जिसका सबसे अधिक खामियाजा जिला महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के लोगों को भुगतना पड़ेगा क्योंकि इन 2 जिलों में राजस्थान से ज्यादा महिलाएं शादी करके आती है।
महिलाएं नौकरी से हो जाएंगी वंचित
सरकार की माने कि 15 साल के स्थाई निवास के बाद उनके BC के प्रमाण पत्र जारी हो सकेंगे तो क्या वे महिलाएं ओवरेज होने के बाद शिक्षा या नौकरी के लिए आवेदन कर सकेगी। महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी दोनों जिला के सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधियों के लिए भी है सोचने की बात है। उन्हें इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करके स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।