हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, बिजली निगम का CA 1 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

 

हरियाणा के पानीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। बिजली निगम के CA सतबीर को गांव बापौली में 1 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सतबीर बिल सेटलमेंट करने की एवज में पैसों की मांग कर रहा था। 

व्यक्ति ने इसकी  शिकायत ACB काे दी थी। इसके बाद टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जिसे मौके से पानीपत ACB कार्यालय लाया गया। यहां टीम कागजी कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी अनुसार मामला साढ़े 5 लाख रुपए बिजली के बिल का था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी एक फैक्ट्री है, जिसका इतना बिल आया था। उसका दावा था कि उसका इतना बिल नहीं बनता है।

इसके लिए उसने बिजली निगम अधिकारियों से संपर्क किया। बिजली निगम में ये लेखा-जोखा CA सतबीर के पास था। इसलिए सतबीर ने सेटलमेंट के नाम पर 1 लाख रुपए की मांग की। जोकि शिकायतकर्ता देना नहीं चाह रहा था। लेकिन सतबीर लगातार मांग रहा था। जिसके बाद उसने ACB को कंप्लेंट कर दी।