Yuva Haryana

Haryana E Tendering : हरियाणा में ई-टेंडरिंग प्रणाली को लेकर सरपंचों को आज मिल सकती है खुशखबरी, जानें पूरी खबर

हरियाणा में ई-टेंडरिंग को लेकर चल रहा विवाद आज सुलझ सकता है। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरपंचों से बातचीत करेंगे। 

 

Haryana E Tendering : हरियाणा में ई-टेंडरिंग को लेकर चल रहा विवाद आज सुलझ सकता है। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरपंचों से बातचीत करेंगे। इससे पहले जिला परिषद अध्यक्षों की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सीएम को सुझाव दिया है कि सरपंचों को 5 लाख तक काम कराने का अधिकार दिया जाए। इस बैठक में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली सहित सीएमओ की टीम भी मौजूद थी।

हाईकोर्ट के निर्देश पर उखाड़े गए टेंट

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर 4 मार्च की रात हरियाणा के सरपंचों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। रात करीब 10 बजे पुलिस ने सरपंचों द्वारा लगाये गये टेंट को उखाड़ कर अपना धरना समाप्त किया। विरोध कर रहे सरपंचों को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए हिरासत में ले लिया। हालांकि हिरासत में लिए गए सरपंचों को देर रात रिहा कर दिया गया।

4 हजार सरपंचों के खिलाफ किया गया है मामला दर्ज

पंचकूला में एक मार्च को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे सरपंचों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। जिसमें 100 से ज्यादा सरपंच घायल हो गए थे। वहीं पंचकूला पुलिस ने कल देर रात 4000 सरपंचों के खिलाफ आईपीसी की 10 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर धरने पर बैठे सरपंचों ने कल मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल को खाली हाथ लौटा दिया था।

वार्ता विफल हुई तो 11 को करनाल कूच किया

सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रणवीर सिंह समन ने कहा कि पंचकूला में पुलिस की कार्रवाई निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री के साथ आज की वार्ता विफल होती है तो वह 11 मार्च को करनाल की ओर कूच करेंगे। मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। समन ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

भाजपा-जजपा विधायकों के खिलाफ सरपंच

पुलिस लाठीचार्ज से भड़के सरपंच ने ऐलान किया है कि वह सत्ताधारी भाजपा-जजपा विधायकों को अपने क्षेत्र में नहीं घुसने देंगे। अगर फिर भी वे गांवों में आते हैं तो इसके जिम्मेदार वे खुद होंगे। सरपंच संघ के प्रदेश प्रवक्ता व भट्टू संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन ने कहा कि सरकार द्वारा उनके साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है। गांव में आने पर सरकार के लोगों के साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जाएगा। हरियाणा के गांवों में डबल टर्न लेने का रिवाज है।