हरियाणा में इस तारीख से होगी सरसों की सरकारी खरीद, कृषि मंत्री ने क्यों कहा - घाटे का सौदा नहीं बनने देंगे ?
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार में हरियाणा कृषि विकास मेले के उद्घाटन पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि पशुपालन मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा है कि खेती को किसी भी कीमत पर घाटे का सौदा नहीं बनने दिया जाएगा।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार में हरियाणा कृषि विकास मेले के उद्घाटन पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि पशुपालन मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा है कि खेती को किसी भी कीमत पर घाटे का सौदा नहीं बनने दिया जाएगा।
वहीं 15 मार्च से MSP पर सरसों की खरीद शुरु होने के HAFED को निर्देश दे दिए गए हैं ताकि सरसों के भाव में आ रही गिरावट को रोका जा सके। उन्होंने किसानों से मोटे अनाज के साथ-साथ प्राकृतिक और गाय के गोबर से बनी खाद पर आधारित खेती करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लाखों एकड़ सेमग्रस्त भूमि को कृषि योग्य बनाया जाएगा, इसके लिए 1200 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस मेले में प्रतिदिन Draw निकाले जाएंगे, जिसमें कुल 297 प्रगतिशील किसानों को एक करोड़ 60 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि इस बार आने वाले समय में ये विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। किसान भाईयों की सेवा में हरसंभव योगदान दिया जाएगा। इस बार इंडस्ट्री, कृषि विभाग को जोड़ा है। एचएयू भारत का नंबर वन विश्वविद्यालय है, इससे किसानों को फायदा होगा।
वहीं कृषि मंत्री ने कहा कि दादरी में भी 11 से 13 मार्च तक राज्य स्तरीय पशु मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्तम नस्ल के पशु देखने को मिलेंगे। मेले में 60 लाख रुपए से भी अधिक के इनाम दिए जाएंगे। मेल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल पशुपालकों का हौसला बढाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों व पशुपालकों से अधिक से अधिक संख्या में पशु मेले में शामिल होने का आह्वान किया।
मेले में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को नई-नई जानकारी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने के लिए ही कृषि यंत्रों, खाद व बीज पर सब्सिडी दी जा रही है। कृषि उपकरण मुहैया करवाने के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान ही हरियाणा की आत्मा है।