Haryana News : हरियाणावासियों के लिए खुशखबरी, मिलने वाली है एक और नई वंदे भारत की सौगात, जानिए कहां-कहां से होकर गुजरेगी यह ट्रेन

Haryana News : हरियाणा सरकार हरियाणावासियों को नित नई नई सौगातें देती रहती है। जिससे इनको किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। इसी बीच अब फिर हरियाणा सरकार हरियाणावासियों को एक और नई वंदे भारत की सौगात देने जा रही है।
बता दें कि रेलवे का अंबाला डिवीजन इस ट्रेन को चलाने की तैयारी कर रहा है। यह ट्रेन चंडीगढ़ से जयपुर के रूट पर चलेगी। उत्तर रेलवे के अंबाला डिवीजन ने नई दिल्ली के रास्ते चंडीगढ़ जयपुर मार्ग के लिए वंदे भारत की मांग की है। उसी मांग को पूरा करते हुए रेलवे बोर्ड जल्द ही यह सौगात देगा।
बता दें कि फिलहाल चंडीगढ़ से जयपुर के लिए दो ट्रेन चलाई जा रही है। इस रास्ते नई ट्रेन चलने से यात्रियों को फायदा होगा। उनके समय की बचत भी होगी। इसके साथ ही यात्रा का समय और किराया रेलवे बोर्ड द्वारा तय किया गया है।
यह पूर्णतया रूट पर निर्भर रहेगा। ऐसा माना जा रहा है कि जिस तरह दिल्ली कटरा वंदे भारत 100% यात्रियों के साथ चलती है। वैसे ही अब चंडीगढ़ जयपुर रूट पर भी ऐसा ही होगा।
जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में अभी तीन रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है।
1. दिल्ली कटरा रूट पर
2. अंब- अंदोरा- नई दिल्ली
3. नई दिल्ली से ऊना हिमाचल प्रदेश तक