वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने वैष्णो देवी के भक्तों को दिया है यह तोहफा
Jun 13, 2023, 10:38 IST

Yuva Haryana: हरियाणा के नागरिकों के लिए एक बेहतरीन खुशखबरी है। बता दें, कि वैष्णो देवी का सफर करने में और भी होगी आसानी। दरअसल आपको बता दें, कि हरियाणा से वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए चलेगी बसे। हरियाणा के लोग उठा सकेंगे फायदा। अब बस से सफर करना और भी होगा आसान। देवी मां के भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा सरकार ने बसे लगवा दी हैं।
बता दें, कि हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद डिपो ने हिसार से कटरा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी है। आपको बता दें, कि भक्तों की यह बस हिसार से सुबह 8:00 बजे से चलकर , और रात 10:00 बजे कटरा पहुंचेगी। वहीं वापसी में कटरा से सुबह 4 बजे रवाना होगी। फिर दोपहर 2 बजे तक टोहाना पहुंच जाएगी।
श्रद्धालुओं को मिलेगा सीधा फायदा
आपको बता दें,कि देवी मां के भक्तों को अब आरामदायक सफर करने को मिलेगा। इससे वैष्णो देवी के धाम जाने वाले श्रद्धालुओं का बहुत अधिक फायदा होगा। साथ ही हिसार कैंट से जम्मू कश्मीर जाने वाले आर्मी जवानों को भी लाभ होगा।
हालांकि बता दें, कि फतेहाबाद के सब डिपो टोहाना बस स्टैंड इंचार्ज सुरेश दहिया ने बताया है, कि लंबे समय से जनता की मांग पर बस की शुरुआत की गई है। टोहाना से सीधी कटरा जाने के लिए बस न होने के कारण लोगों को निराशा होती थी और लोकसभा नहीं कर पाते थे दर्शकों के मन में देवी मां के जाने की मन में ही रह जाती थी। लेकिन अब इस बस के शुरू होने से लोगों के अंदर खुशी की लहर है, अब बस सीधी कटरा जाएगी। वैष्णो देवी के दर्शन करने को मिलेंगे। जनता की मांग पर इस बस को शुरू करवाया गया।
आपको बता दें, कि इस बस के शुरू होने से श्रद्धालुओं को पठानकोट और जालंधर से भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। अब इस बात से श्रद्धालुओं के साथ-साथ, अब सैनिक जवानों को भी आने-जाने की सुविधा मिलेगी। हालांकि सरकार की इस योजना के तहत, 60 साल से ऊपर की आयु वाले बुजुर्गों को भी फायदा मिलेगा। बता दे, कि बुजुर्गों को सफर के दौरान आधा किराया ही देना होगा।