पानीपत से महेंदीपुर बालाजी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई बस सेवा जानिए रूट और टाइम

 
Yuva Haryana: कुछ समय पहले हरियाणा के पानीपत से खाटू श्याम जी तक के लिए बस सेवा शुरू की गई थी। लेकिन उसके बाद भी श्रद्धालुओं को बालाजी के दर्शन के लिए परेशान होना पड़ता था। अब फिर से हरियाणा सरकार ने ये सेवा मेहंदीपुर बालाजी के लिए भी शुरू की है। इसके साथ ही उत्तराखंड के रामपुर, हरियाणा के यमुना नगर, झज्जर, पटाैदी, डबवाली के लिए भी बस सेवा शुरू होने वाली है।
बता दें, इन रूटों पर पानीपत से सीधे बस सेवा शुरू होने बाद से यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी। हाल ही में पानीपत रोडवेज डिपो को 10 नई बसें मिल जाएंगी, इनकी मदद से यात्री अपने डेस्टिनेशन तक आराम से पहुंच पाएंगे। चलिए आपको बताते हैं, बस सुबह और शाम कितने बजे चलेगी
पानीपत से सुबह 07:00 बजे
दिल्ली ISBT से सुबह 09:20 बजे
दिल्ली कालेखा से सुबह 10:00 बजे
फरीदाबाद से सुबह 11:00 बजे
बल्लभगढ़ से सुबह 11:30 बजे
पलवल से दोपहर 12:00 बजे
मथुरा से दोपहर 02:10 बजे
भरतपुर से दोपहर 03:15 बजे
मेहंदीपुर धाम आगमन शाम 05:45 बजे तक
पानीपत से वापसी आने का प्लान 
मेहंदीपुर बालाजी धाम से सुबह 7.40 बजे
भरतपुर से सुबह 09:10 बजे
मथुरा से सुबह 10:10 बजे
पलवल से दोपहर 12:20 बजे
बल्लभगढ़ से दोपहर 12:50 बजे
फरीदाबाद से दोपहर 01:15 बजे
दिल्ली से दोपहर 02:30 बजे
पानीपत आगमन शाम 05:00 बजे तक