हरियाणा रोडवेज यात्रियों के लिए खुशखबरी ! इन बड़े रूटों पर बढ़ाई बसों की संख्या, यहां देखे लिस्ट

 

हरियाणा रोडवेज के सभी यात्रियों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। हरियाणा रोडवेज विभाग ने यात्रियों की ज्यादा भीड़ को देखते हुए कई रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। अब सोनीपत से मेरठ और सोनीपत से चंडीगढ़ के रूटों पर चलने वाली बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 

परेशान यात्रियों की शिकायत के बाद रोडवेज विभाग ने यह फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक अब सोनीपत से मेरठ के रूट पर चलने वाली बसों की संख्या 1 से 2 तथा सोनीपत से चंडीगढ़ से रूट पर चलने वाली बसों की संख्या 17 से बढ़ाकर 24 कर दी गई। 

इस रूट पर अब चलेगी 24 बसें 

मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत बस अड्डे से दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा यात्रियों की संख्या चंडीगढ़ के लिए रहती है। रोडवेज विभाग द्वारा पहले इस रूट पर 17 बसे चलाई गई थी, लेकिन अब हरियाणा रोडवेज विभाग ने 7 और बसें बढ़ाने का आदेश दिया है। 

इसके अलावा पहले सोनीपत से मेरठ के लिए केवल एक ही बस जाती थी। जिस वजह यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था। यात्रियों की समस्या के समाधान को देखते हुए अब विभाग ने सोनीपत बस अड्डे से मेरठ के लिए अब 2 बसें और बढ़ाई हैं।