Yuva Haryana

हरियाणा में पूर्व सरपंच के बेटे को मारी 6 गोलियां, गुस्साए लोगों ने मौजूदा सरपंच के घर पर की तोड़फोड़, जाने पूरा मामला

हरियाणा में हिसार के गांव कुंवारी से एक बड़ा मामला सामना आया है। यहां पूर्व सरपंच के बेटे कर्ण को मौजूदा सरपंच संजय दूहन उर्फ नर सिंह व उसके बेटे पुनीत ने 6 गोलियां मारी। 

 

Haryana News: हरियाणा में हिसार के गांव कुंवारी से एक बड़ा मामला सामना आया है। यहां पूर्व सरपंच के बेटे कर्ण को मौजूदा सरपंच संजय दूहन उर्फ नर सिंह व उसके बेटे पुनीत ने 6 गोलियां मारी। फायरिंग के दौरान गोलियां उसकी छाती, हाथ और अन्य हिस्सों पर लगी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना से भड़के पूर्व सरपंच के समर्थकों ने संजय के घर पर तोड़फोड़ की।
पुलिस ने संजय दूहन और उसके बेटे पुनीत के खिलाफ 307,323,506 हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घायल युवक कर्ण को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि संजय दूहन हिसार जिला सरपंच एसोसिएशन का प्रधान भी है।पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते समय कर्ण की मां कृष्णा ने

बताया कि वह होली के दिन उसका बेटा चबूतरे पर खड़ा था। उसी समय संजय अपने बेटे पुनीत के साथ आया। बाइक संजय चला रहा था। 

इसी दौरान संजय ने अपने बेटे को कहा कि ये रहा इसको मार गोली। इतना कहने पर पुनीत ने उसके बेटे कर्ण पर फायरिंग कर दी। इस दौरान उसके शरीर पर 6 गोलियां मारी गई। घटना के बाद दोनों फरार हो गए। घायल को हिसार के निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया कर उसके शरीर से गोलियां निकाली। फिलहाल घायल को आईसीयू में रखा गया है। अभी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।