yuva Haryana:इंजीनियरों ने किया एक नया आविष्कार किया है। हरियाणा में इंजीनियरों ने कुछ ऐसे आविष्कार किए हैं । जिसको जानने के बाद आप भी शायद हैरान हो जाएंगे। आपको बता दें, कि आज के जमाने में लोग भागदौड़ वाली जिंदगी में अपना ख्याल रखना भूल गए हैं। आपको बताते है, कि कुछ ऐसे बर्तनों के बारे में जिन का आविष्कार खुद इंजीनियरों नीरज ने किया है।
बता दें, कि जिंदा रहने के लिए खाना सबसे अधिक जरूरी है। लेकिन हम क्या स्वस्थ खाना खा रहे हैं, और क्या नहीं खा रहे इस पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। बता दें,कि हमें ऐसा खाना खाना चाहिए जिससे हमारी सेहत पर बुरा असर ना पड़े लेकिन लोग स्टील एलुमिनियम और ब्लैक मेटल जैसे बर्तनों का इस्तेमाल करके अपनी सेहत का नुकसान कर रहे हैं।

दरअसल आपको बता दें,कि अच्छा भोजन का सेवन ना करने की वजह से लोगो की काफी बुरा असर पड़ रहा है। हालांकि बाहर के बर्तनों से हमारे शरीर में अनौपचारिक विषैले पदार्थ चले जाते हैं। जिससे हमारी सेहत बिगड़ जाती है। हम महंगे बर्तनों में अधिकतर पैसे खर्च कर देते हैं। लेकिन जहां बात सेहत की आती है। वहां पर काफी लोग अक्सर कॉम्प्रोमाइज कर लेते हैं।
*गांव के लोगों को भी दिया व्यवसाय।*
आपको बता दें कि नीरज नाम के एक लड़के ने इंजीनियरिंग किया हुआ है लगभग 3 साल पहले नीरज ने जब रिसर्च किया, मार्केट में तो उसने जाना। कि किस प्रकार से लोगों की सेहत पर आर्टिफिशियल बर्तनों का बुरा असर पड़ रहा है। फिर उन्होंने कुछ नया अविष्कार करने की ठानी और मिट्टी के बर्तन बनाने का व्यवसाय खोला। आपको बता दें, कि उन्होंने मिट्टी, आप और मैं’ के नाम से व्यवसाय खोला हालांकि नीरज ने इस कार्य में गांव के कुम्हारो की मदद से काम शुरू किया, और कढ़ाई बर्तन ग्लास, सुराही जैसे बर्तन बनाने शुरू किए। नीरज नाम का इंजीनियर पारंपरिक तरीके से बर्तन बनाता है।
बताया जाता है, कि 18 पोषक तत्व खाने के अंदर घुल जाते हैं। हमारे शरीर में होने वाली बीमारियों से हमें बचाते हैं। हालांकि नीरज ऑनलाइन भी इन बर्तनों को बेचते हैं। उनका दावा है, कि इन बर्तनों में खाना बनाने से लोगों की सेहत बनती है। इसके अलावा नीरज ने गांव के कई लोगों को रोजगार भी दिया है।
CM ने दी सराहना
हालांकि यह खबर हरियाणा के झज्जर की बताई जा रही है। साथ ही बता दें, कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीरज के द्वारा बनाए गए और मिट्टी के बर्तनों में खाना खाया। पिछले दिनों नीरज द्वारा बनाए गए। मिट्टी के ही बर्तनों में खाना पकाया और परोसे गया। खाने का स्वाद सीएम मनोहर लाल ने भी चखा था। बता दें, कि उन्होंने खूब सराहना भी दी।