Yuva Haryana

हरियाणा के हर क्षेत्र में दिग्विजय की शादी की चर्चे, मेहमानों को मिलेंगे ये व्यंजन, दस तरह की सब्जियां और...

 

जजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस शादी की चर्चा पूरे हरियाणा में है। शादी के बाबत सिरसा में 10 मार्च को विशेष आयोजन होगा। इसमें प्रदेशभर के लोगों को आमंत्रित किया गया है। शादी समारोह में मेहमानों दिल्ली के राशन से तैयार खाना मिलेगा, जबकि सिरसा का दूध और दही भी उपलब्ध रहेगा। देसी घी के विशेष लड्डू और दस तरह की सब्जियां आकर्षण के केंद्र में रहेंगी। 

सिरसा के जीटीएम ग्राउंड में 18 एकड़ में तीन अलग-अलग वाटर प्रूफ टेंट बनाए गए हैं। इनमें सामान्य लोगों के लिए अलग, महिलाओं के लिए अलग टेंट की व्यवस्था है, जबकि वीआईपी के लिए एक अलग से बड़े टेंट की व्यवस्था की गई है। बारिश धूल आंधी पर बेअसर रहने वाले इस टेंट के लिए सामान विशेष रूप से दिल्ली से मंगवाया गया है। दिल्ली की कैटरिंग कंपनी दिग्विजय सिंह की शादी की व्यवस्था संभाल रही है। 

प्रदेश स्तरीय प्रीतिभोज कार्यक्रम तैयारियां चल रही हैं। कैटरिंग की व्यवस्था देख रहे प्रबंधकों की माने तो अतिथियों के लिए 10 प्रकार की सब्जियां तैयार की जाएगी। इसके अलावा चार प्रकार की मिठाइयां भी होंगी। इसके अलावा लड्डू, खोया शामिल है। फास्ट फूड में चीन के पसंदीदा आइटम भी मिलेंगे। कैटरिंग कंपनी दिल्ली की होने के कारण राशन का पूरा सामान दिल्ली से ही आया है, लेकिन फ्रूट, दूध, दही, लस्सी, खोया सिरसा का ही इस्तेमाल होगा।

शाही शादी में मनोरंजन की भी खूब व्यवस्था की गई है। अलग-अलग तीन मंचों पर हरियाणा पंजाब और राजस्थान की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। तीनों राज्यों से बेहतरीन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। ये कलाकार अपनी अनूठी पेशकश देंगे। डीजे और म्यूजिक सिस्टम भी दिल्ली का होगा। सिरसा में प्रीतिभोज का कार्यक्रम 10 मार्च को होगा। इसके बाद 13 मार्च को दिल्ली में रिंग सेरेमनी और 15 मार्च को शादी होगी। 

शादी के लिए अलग-अलग निमंत्रण पत्र भी चौटाला परिवार की ओर से छपवाए गए हैं। एक निमंत्रण पत्र आमजन के लिए है। इसमें केवल सिरसा में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी शामिल है। दूसरा निमंत्रण 13 मार्च को होने वाले रिंग सेरेमनी को लेकर है। इसमें परिवार के नजदीकी रिश्तेदारों को शामिल किया जाना है। 15 मार्च को दिल्ली में होने वाले शादी समारोह को लेकर विशेष निमंत्रण पत्र तैयार करवाया गया है, जो परिवार के नजदीकी रिश्तेदारी के अलावा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रपति, फिल्म स्टारों को दिया गया है।