CBSE Result : 12वीं के परिणाम में लड़कियों ने मारी बाजी, रिजल्ट में कई अहम बदलाव

पिछले साल के मुकाबले इस बार पांच प्रतिशत कम रहा रिजल्ट
 

Yuva Haryana : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पिछले साल के मुकाबले इस बार पांच प्रतिशत रिजल्ट कम रहा है। इस बार रिजल्ट में कई अहम बदलाव भी देखने को मिले है।

बोर्ड द्वारा अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए कई बदलाव किए है। इस बार बोर्ड रिजल्ट के साथ विद्यार्थियों की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी नहीं दी है। वहीं विशेष मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की गई है।

बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों को विषय अनुसार सबसे ज्यादा नंबर हासिल करने वाले 0.1 प्रतिशत स्टूडेंट्स को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

आपको बता दें कि इस साल कुल 87.33 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए है। इनमें से 90.68 प्रतिशत लड़कियां और 84.67 प्रतिशत लड़के हैं।

CBSE12वीं कक्षा के परिणाम में इस बार लड़कियां ने बाजी मारी है। लड़कों के मुकाबले लड़कियां 6.01 प्रतिशत आगे रही।

वहीं इस परीक्षा में 44 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत और करीब 1.12 लाख स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइटों results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। जहां से छात्र-छात्राएं इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त और भी कई विकल्प मौजूद हैं। भारत सरकार की उमंग एप पर भी विद्यार्थी अपना परिणाम देख सकते है।