Biparjoy In Haryana: हरियाणा में बिपरजॉय को लेकर आज इन 8 जिलों में अलर्ट जारी, थोड़ी देर में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी हवाएं

हरियाणा में बिपरजॉय तूफान की एंट्री राजस्थान के रास्ते आज हो जाएगी। राजस्थान के साथ लगते हरियाणा के दक्षिण हिस्से के 8 जिले के लिए चंडीगढ़ मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस दौरान 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
 

Biparjoy In Haryana: हरियाणा में बिपरजॉय तूफान की एंट्री राजस्थान के रास्ते आज हो जाएगी। राजस्थान के साथ लगते हरियाणा के दक्षिण हिस्से के 8 जिले के लिए चंडीगढ़ मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस दौरान 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि राजस्थान के मुकाबले हवाओं में 10 किलोमीटर की रफ्तार में कमी आएगी, लेकिन इन हवाओं से बिजली के तार और सड़क के किनारे पेड़ों के गिरने का खतरा बना हुआ है।


हरियाणा के 8 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, झज्जर और रोहतक में बिपरजॉय का ज्यादा असर दिखाई देगा। दो अन्य जिलों में असर कम रहेगा। इसके अलावा सूबे के 14 जिलों में आंशिक असर दिखाई देगा। आपको बता दें कि बिपरजॉय चक्रवात पहले गुजरात से टकराएगा और राजस्थान से होते हुए दक्षिण हरियाणा तक पहुंचेगा, यहां से वह मध्य प्रदेश राज्य में प्रवेश कर जाएगा।


हालांकि अभी तक बिपरजॉय की वजह से हरियाणा में ज्यादा असर की संभावना नहीं है, लेकिन 18 जून तक ही इसके असर का साफ तौर पर पता चल पाएगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और हरियाणा पर एक चक्रवाती परिसंचरण को प्रेरित कर सकता है। मानसून की सामान्य तारीख 27-28 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है।