हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, पसंद के दूसरे विभाग में दे सकते है सेवाएं

 

Yuva Haryana: हरियाणा में ग्रुप सी  के पदो पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है , ग्रुप सी वाले कर्मचारी अपनी पसंद के हिसाब से दूसरे विभागों में सेवा दे सकते हैं। कुछ ऐसे कर्मचारी हैं जो दूसरे विभागों में भी सेवाएं देना चाहते हैं।  ऐसे कर्मचारी जो सरकारी विभागों, बोर्ड निगमों और सरकारी प्रतिष्ठानों में कार्य करते हुए जिन्हें 2 वर्ष प्रिवेंशन पीरियड पूरा कर लिया है। ऐसे कर्मचारियों को दूसरे विभाग में काम करने का मौका मिल सकता है।


हरियाणा सरकार ने 2 साल का प्रिवेंशन पीरियड पूरा करने वाले कर्मचारियों को अन्य विभागों में ट्रांसफर करने का अधिकार दे दिया है। वही मानव संस्थान विभाग ने तृतीय श्रेणी का कॉमन कैडर बनाने के लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।  इस पर केवल वित्त विभाग और विधायी विभागों की मोहर लगाना शेष रहता है. हरियाणा में अब ग्रुप सी पदों पर की जाने वाली भर्तियों के लिए सरकार ने न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं निर्धारित कर दी है।


तृतीय श्रेणी के पद पाने के लिए डायरेक्ट भर्ती और प्रमोशन से तृतीय श्रेणी के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को इसका लाभ मिल पाएगा इसके अलावा कर्मचारियों के प्रमोशन के भी अवसर बढ़ेंगे कर्मचारियों के लिए यह एक खुशखबरी है. इसके अलावा सेवा नियमों के अनुमति के बिना फील्ड काडर  के कर्मचारियों और हेड ऑफिस के कर्मचारियों को फील्ड में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। विभागों में ग्रुप सी पद की फील्ड काडर के कर्मचारियों को आगे प्रमोशन पाने के लिए 10 से 20 वर्षों का इंतजार करना पड़ता है।

अभी तक ग्रुप सी की नौकरियों में यह होता आया है कि जब भी किसी व्यक्ति को नियमित नियुक्ति की जाती है तो वह रिटायर होने तक उसी विभाग में कार्य करता था जोइनिंग से लेकर रिटायरमेंट तक वह केवल एक ही भाग में रहकर अपनी सेवाएं दे पाता था। उस कर्मचारी का नाम उस विभाग की वरिष्ठता सूची में शामिल  हो जाता था।  परंतु सरकार ने इस नियम को बदल दिया है ग्रुप सी के अंतर्गत पदों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को दूसरे विभाग में कार्य करने का अधिकार मिल  रहा है