हरियाणा के साथ-साथ इन राज्यों में करवट लेगा मौसम, अगले 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल
Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाले हैं। 11 मार्च तक तो मौसम आमतौर पर साफ और खुश्क रहेगा, लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से 12 और 13 मार्च को हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हवायें चलने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात को तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।

मौसम में बदलाव की संभावना
दरअसल चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि 14 मार्च को रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में सक्रिय होगा। इससे राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 13 मार्च तक बारिश हो सकती है। इसके साथ-साथ आंधी चलने की भी संभावना है, जिससे वायु प्रदूषण में काफी हद तक कमी आ जाएगी। उत्तराखंड में भी कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।
वहीं गोवा, तटीय कर्नाटक और कोंकण के इलाकों में तापमान तेजी से बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे वहां पर हीट वेव यानी लू के हालात पैदा हो गए हैं।
हरियाणा में पिछले 24 घंटे के दौरान
आपको बता दें कि हरियाणा में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि सिरसा, महेंद्रगढ़ और सोनीपत में अधिकतम तापमान अभी भी 30 डिग्री के पार बना हुआ है। बुधवार को हिसार में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, हालांकि सिरसा 31.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।