छत पर सो रहे है दंपती के साथ हादसा, निर्माणाधीन दीवार गिरी, दोनों की मौत

 

Yuva Haryana: हरियाणा के नारनौल के नांगल चौधरी के वार्ड नंबर 13 में छत पर सो रहे दंपत्ति  दीवार गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दीवार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को नजदीकी सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया.  जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

पड़ोसियों ने दी जानकारी 


पड़ोसियों की जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी में आंधी और बारिश के कारण शाम से ही बिजली नहीं थी। इसी वजह से वार्ड नंबर 13 के रहने वाले विजय और उसकी पत्नी प्रेम देवी गर्मी से बचने के लिए छत पर जाकर रात में सो गए, उसके मकान के पास वाले मकान पर काम चल रहा था।


वही रात को आई तेज आंधी की वजह से निर्माणाधीन दीवार पति पत्नी के ऊपर गिर गई।   दीवार गिरने से तेज धमाका हुआ और आसपास के लोग और  परिजन आवाज सुनकर छत पर पहुंचे। जहां दंपत्ति दीवार के नीचे दबे हुए मिले । परिजनों ने उन्हें बाहर निकाला और हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।  परंतु डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया , सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पोस्टमार्टम में जुट गई।


इस हादसे में दोनों बच्चे बच गए हैं वह दोनों नीचे सोए हुए थे मृतकों के दो बच्चे हैं दोनों लड़के हैं मैं तक विजय ई रिक्शा चलाकर परिवार पाल रहा था इस हादसे के कारण बच्चों के सिर से मां बाप का साया उठ गया है।