
हरियाणा से निष्कासित कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने रविवार सुबह दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। खुद Kuldeep Bishnoi ने इसके फोटो ट्वीट किए। साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से सोनिया गांधी और राहुल गांधी तस्वीरें हटा लीं। कयास लगाए जा रहे हैं कि Kuldeep Bishnoi जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। आधिकारिक सूचना की पुष्टि है।
बता दें, हरियाणा में साल 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है। Kuldeep Bishnoi अभी आदमपुर सीट से विधायक हैं। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस ने उन्हें सभी पदों से हटा दिया है।राज्यसभा चुनाव में Kuldeep Bishnoi ने निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा को वोट किया था, जिन्हें भाजपा ने समर्थन दिया था। इसी कारण कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को हार का सामना करना पड़ा था।
अमित शाह के मिलाकात के बाद Kuldeep Bishnoi ने फोटो ट्वीट की और लिखा, अमित शाह जी से मिलना एक वास्तविक सम्मान और खुशी की बात थी। एक सच्चे राजनेता, मैंने उनके साथ बातचीत में उनकी आभा और करिश्मा को महसूस किया। भारत के लिए उनका दृष्टिकोण विस्मयकारी है। “अपनी जुबान के लिए सरे-राह हो जाना, बहुत कठिन है, अमित शाह हो जाना...”