प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम पेंडिंग होने पर नही लगाने होंगे निगम के चक्कर, निगम ने की खास व्यवस्था
Fri, 29 Jul 2022

पानीपत में प्रापर्टी आइडी (Property ID) संबंधित पेंड़िंग काम के लिए अब नगर निगम कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। इसके लिए नगर निगम ने खास व्यवस्था की है। अगर किसी का प्रापर्टी से संबंधित काम पेंड़िंग है। संबंधित उपभोक्ता के मोबाइल पर मैसेज भेजकर उन्हें बताया जाएगा कि आपका कार्य कहां तक पहुंचा है और किन कागजों की जरूरत है। इससे लोगों की बड़ी समस्या हल हो जाएगी।नगर निगम द्वारा पहले भी इस सुविधा को शुरू किया गया था। लेकिन साइट अपडेट के चलते यह सुविधा बंद हो गई थी। अब फिर से यह शुरू की गई है। एनडीसी, नाम चेंज, नई प्रापर्टी आइडी व हाउस टैक्स संबंधित प्रकार की जानकारी अब मोबाइल पर आ जाएगी। पहले पेंड़िंग फाइलों की स्थिति जानने के लिए नगर निगम कार्यालय आना पड़ता था। जिससे लोगों को काफी परेेशानी होती थी। अब फोन पर मैसेज आएगा और पता चल जाएगा कि आपकी फाइल कहां तक पहुंची है। इससे लोगों के काम आसान हो जाएंगे।मोबाइल पर आने वाले मैसेज में सभी जानकारी होगी कि फाइल पूरी हो गई है और नहीं हुई है तो क्या कारण है। किन दस्तावेज की जरूरत है। सभी जानकारी मोबाइल पर मैसेज किया जाएगा।नगर निगम में एनडीसी की दो हजार से ज्यादा फाइल पेंड़िंग पड़ी है। यह सभी फाइल आनलाइन है और इसमें लोग हर रोज निगम के चक्कर काटते रहते है। अब इन फाइलों की अपडेट भी हर 15 दिन में मोबाइल पर जाएगीडिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्रापर्टी संबंधित सभी प्रकार की जानकारी लोगों को मोबाइल पर मिल जाएगी। वहीं प्रापर्टी आइडी को फैमिली आइडी से भी लिंक किया जा रहा।