हरियाणा में युवक नाबालिग को लेकर फरार, लड़की की माँ के साथ लिव-इन में एक साल से रह रहा था आरोपी, जानिए कहां का है मामला

Haryana News: हरियाणा के पानीपत शहर में किला थाना क्षेत्र से एक युवक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया है। लड़की सातवीं कक्षा की छात्रा है। पता चला है युवक शादी की नीयत से बहला-फुसला कर भगा ले गया। आपको बता दें की आरोपी युवक, छात्रा की मां के साथ पिछले एक साल से लिविंग में रह रहा था। जोकि महिला के पति के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से जाने के बाद उसके संग रहने लगा था। महिला 3 बच्चों की मां है। जिसमें दो बेटे व एक बड़ी बेटी है। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
महिला का पति छोड़कर चला गया था घर
किला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि बड़ी बेटी पूनम (काल्पनिक नाम) की उम्र 15 साल 8 माह है। महिला ने बताया कि उसका पति 2022 में उसे छोड़कर चला गया था। जिसके बाद उसकी जान पहचान दीनानाथ कॉलोनी में रहने वाले विनोद नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी। विनोद का उसके कमरे पर आना-जाना शुरू हो गया था।
मां गई हुई थी काम पर
आपको बता दें की 25 अगस्त को महिला अपने काम पर गांव भैंसवाल में सुबह 9 बजे चली गई थी। उसकी बेटी पूनम घर पर ही थी। उसने सुबह करीब 11 बजे अपनी पड़ोसन को फोन कर बेटी के बारे में पूछा तो पड़ोसन ने बताया कि कमरा खुला हुआ है और पूनम घर पर नहीं है।
सूचना मिलते ही महिला तुरंत काम से घर पहुंची। जहां पहुंचने पर उसने जांच-पड़ताल की। जिस दौरान सामने आया कि उसकी बेटी को विनोद शादी की नीयत से बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है।